📅 मंगलवार, 24 जून 2025
🙏 आज का दिन बजरंगबली और माता दुर्गा को समर्पित माना जाता है। ऐसे में किसी भी शुभ काम की शुरुआत से पहले राशिफल जान लेना लाभकारी हो सकता है।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज के दिन कई राशियों के जीवन में अहम बदलाव आ सकते हैं। चलिए जानते हैं 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल:
♈ मेष राशि (Aries)
आपकी छवि में निखार आएगा। व्यवसाय में कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं, जिससे आमदनी के रास्ते खुलेंगे। यदि आपने पूर्व में निवेश किया है तो उससे लाभ मिलेगा। पारिवारिक मुद्दों पर बातचीत करके समाधान निकल सकता है।
🔆 शुभ रंग: गुलाबी
♉ वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम के दौरान सतर्क रहें। मान-सम्मान बढ़ेगा, वहीं प्रेम जीवन भी संतोषजनक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। माताजी से किया गया वादा ज़रूर निभाएं।
🔆 शुभ रंग: हरा
♊ मिथुन राशि (Gemini)
खुशियों से भरा दिन। मान-सम्मान मिलेगा और पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। घर में रिनोवेशन की योजना बना सकते हैं। बैंकिंग या निवेश से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है।
🔆 शुभ रंग: पीला
♋ कर्क राशि (Cancer)
भाग्य साथ देगा। बिजनेस में लाभ होगा, लेकिन दूसरों पर निर्भर न रहें। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा। कोई पुराना मामला भी सुलझ सकता है। नौकरी बदलने का विचार है तो शुभ संकेत मिल सकते हैं।
🔆 शुभ रंग: पीला
♌ सिंह राशि (Leo)
आपके प्रयास सफल होंगे और कानूनी उलझनें दूर हो सकती हैं। पुराने झगड़े सुलझ सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाएं और आत्मविश्वास के साथ निर्णय लें।
🔆 शुभ रंग: सफेद
♍ कन्या राशि (Virgo)
सकारात्मकता से भरपूर दिन। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। लोन के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है।
🔆 शुभ रंग: नीला
♎ तुला राशि (Libra)
स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन पुराने रोग फिर उभर सकते हैं। खर्चे थोड़ा परेशान कर सकते हैं, इसलिए बजट मेंटेन करें। संतान की कोई मांग पूरी करनी पड़ सकती है।
🔆 शुभ रंग: लाल
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)
निर्णय सोच-समझकर लें। करियर में तरक्की होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी पुराने कर्ज को चुकता करने का मौका मिलेगा। संतान के लिए दिन शुभ रहेगा।
🔆 शुभ रंग: ग्रे
♐ धनु राशि (Sagittarius)
ऊर्जा से भरपूर दिन। यात्रा के योग बन रहे हैं। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। आपकी बातें गलत समझी जा सकती हैं, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।
🔆 शुभ रंग: गुलाबी
♑ मकर राशि (Capricorn)
मौज-मस्ती का दिन। पैसों की स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी से कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिलेगी। नई नौकरी से संबंधित समाचार मिल सकता है।
🔆 शुभ रंग: लाल
♒ कुंभ राशि (Aquarius)
ज्ञान बढ़ाने और छवि सुधारने का समय है। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा बड़ा सौदा फाइनल हो सकता है। प्रेम प्रस्ताव में सफलता मिलने के योग हैं।
🔆 शुभ रंग: हरा
♓ मीन राशि (Pisces)
दिन कुछ उलझनों भरा हो सकता है। संतान से बहस हो सकती है, लेकिन संयम रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। लंबे समय से रुका कोई काम पूरा हो सकता है।
🔆 शुभ रंग: नीला
👶 आज जन्मे शिशु का भविष्य:
आज जन्मा बच्चा सुंदर, चतुर और सौम्य स्वभाव का होगा। जीवन में जल्दी भाग्योदय होगा और यह अपने क्षेत्र में सफलता की ऊंचाइयों को छू सकता है। माता-पिता के लिए सौभाग्यशाली रहेगा।
📊 व्यापारिक भविष्यवाणी:
रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से आज सरसों, गुड़, मेथी, धनिया जैसे मसालों में गिरावट देखी जा सकती है। सोना-चांदी में स्थिरता बनी रहेगी। लाल वस्तुओं के दामों में हलचल संभव है।
📈 भाग्यांक: 2614